फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार की साइड लगने से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। बाबैन रोड पर कौलापुर गांव के निकट कार की साइड लगने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त अशोक कुमार (48) निवासी बाबैन के रूप में हुई। अशोक कुमार तहसील में प्राइवेट नौकरी करता था।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में ओमप्रकाश शर्मा निवासी बाबैन ने बताया कि वह और उसका मौसेरा भाई कृष्ण लाल अपनी-अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। बीच रास्ते में उसे उसका छोटा भाई अशोक कुमार भी मिल गया। अशोक कुमार अपनी बाइक पर उनके आगे चल रहा था। शाम करीब छह बजे कौलापुर मोड़ से बाबैन की तरफ करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचे तो एक कार चालक ने उसके भाई अशोक कुमार की बाइक में साइड मार दी, जिससे उसका भाई बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसने तुरंत अपनी बाइक रोककर अशोक कुमार को संभाला तथा एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल भेज दिया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। देर रात वह अस्पताल पहुंचा तो दुर्घटना में लगी चोटों के कारण चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें