कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स टीम ने एक बाइक चालक को 7.80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोक उर्फ कुक्कू निवासी गीता कॉलोनी लाडवा अपनी बाइक पर खेड़ा मार्केट की ओर स्मैक बेचने आया था। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी कब्जे में लिया है। एएनसी प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि अशोक बाइक पर बपदा चौक लाडवा की तरफ से खेड़ा मार्केट में स्मैक बेचने आएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने रविदास मंदिर के नजदीक खेड़ा मार्केट मोड़ पर नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। उसके खिलाफ लाडवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।