फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लोहार माजरा बस अड्डे के पास सड़क के किनारे रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की पहचान बलकार (24) पुत्र सतबीर वासी भैंसी माजरा व अजय (19) पुत्र गुरचरण वासी लोहार माजरा के रूप में हुई है। दोनों युवक कुरुक्षेत्र से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। पुलिस में दर्ज शिकायत में बलकार के भाई मोनू ने बताया कि उसका भाई कुरुक्षेत्र में एक शीशे की दुकान पर काम करता था। शनिवार की शाम उसका भाई अजय वासी लोहार माजरा के साथ बाइक पर सवार होकर गांव की ओर आ रहे थे। जैसे ही दोनों लोहार माजरा बस अड्डे के पास पहुंचे तो सड़क के किनारे रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे उनकी बाइक जा टकराई, जिससे दोनों की गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अधिक चोटें लगने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें