फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार की टक्कर से साइकिल सवार चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लाडवा-पिपली रोड पर कार की टक्कर लगने से साइकिल सवार चौकीदार की मौत हो गई। मृतक गुरचरण सिंह (56) निवासी जैनपुर जाटान दबखेड़ा के हाई स्कूल में कार्यरत था। वह ड्यूटी पर स्कूल जाने के लिए निकला था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में अरविंद कुमार ने बताया कि उसके पिता घर से अपनी साइकिल पर अपनी ड्यूटी के लिए स्कूल जा रहे थे। 10 मिनट बाद वह भी अपनी बाइक पर ससुराल में होने वाले जागरण में शामिल होने के लिए यमुनानगर जा रहा था। वह गांव बरहाण मोड़ के पास पहुंचा तो पिपली की तरफ से आए एक कार चालक उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके पिता उछलकर सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। उसने बाइक रोककर अपने पिता को संभाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाडवा भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने दुर्घटना में ज्यादा चोट लगने के कारण मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनोंके हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें