फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीएचएमएस द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी

Tue, 11 Jun 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा बैचलर्स ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी की द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का परिणाम मात्र पांच घंटे के भीतर जारी कर दिया गया। द्वितीय वर्ष की परीक्षा 15 विद्यार्थियों ने दी थी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कार्यों में गुणवत्ता और गति लाने के लिए इस तरह के टीम वर्क की आवश्यकता है। इसी के साथ ही परीक्षा शाखा की गुणवत्ता की परख करने के लिए मुख्य मापदंड समयबद्धता है। कुलसचिव एवं परीक्षा शाखा नियंत्रक डॉ. नरेश भार्गव ने कहा कि कुलपति द्वारा स्वयं परीक्षा शाखा के सभी कर्मचारियों के साथ बैठकर परीक्षा कार्यों में गति लाने के लिए योजना बनाने के लिए टीम को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें