फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बादशाह के गाने के विरोध में उतरी भाकियू

Sun, 08 Mar 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हाल ही रीलिज हुए गायक बादशाह के गीत ‘टटिहरी’ को लेकर कुरुक्षेत्र में भी विरोध शुरू हो गया है। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह इसमें आगे आई है और मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र भेज कर उचित कदम उठाए जाने की मांग की है। यूनियन के जिला महासचिव दिलबाग सिंह बारवा ने पत्र में कहा कि इस गीत के बोल व वीडियो सामग्री की जांच करवाई जाए। उधर सामाजिक संगठन भी इस गीत में प्रयोग किए गए शब्दों को लेकर आपत्ति दर्ज कराने लगे हैं। नौजवान सभा के प्रधान एवं समाजसेवी अशोक शर्मा पहलवान का कहना है कि इस तरह से प्रदेश की संस्कृति का खिलवाड़ किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें