केयू के जियोफिजिक्स विभाग एमएससी टेक्नोलॉजी इन अप्लाईड जियोलॉजी की 25 सीटों के लिए ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि यह विभाग अप्लाईड जियोफिजिक्स में 1985 से एमएससी (टेक्नोलॉजी) इन अप्लाईड जियोफिजिक्स की डिग्री प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस तीन वर्षीय मास्टर डिग्री में व्यावहारिक कार्य, क्षेत्र प्रशिक्षण, सेमिनार और मजबूत उद्योग संपर्क पर अत्यधिक जोर दिया जाता है।
विभागाध्यक्ष ने बताया कि पाठ्यक्रम का उद्देश्य भू भौतिकीय अन्वेषण के क्षेत्र में अन्वेषण और उत्पादन उद्योग और सेवा प्रदाताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए अनुप्रयुक्त भूभौतिकी के क्षेत्र में प्रशिक्षित जनशक्ति प्रदान करना है। विभाग ने च्वाइस क्रेडिट आधारित मूल्यांकन प्रणाली के साथ लर्निंग आउटकम बेस्ड करिकुलम फ्रेमवर्क (एलओसीएफ) को अपनाया है तथा उद्योग, अनुसंधान एवं विकास और विभाग के पूर्व छात्रों से फीडबैक लेकर नवीनतम रुझानों को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम को अपडेट किया है।