फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ब्यूटी पार्लर संचालिका की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। रामकुंडी चौक के पास ट्रक के नीचे सिर कुचले जाने से स्कूटी सवार ब्यूटी पार्लर संचालिका मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में करनैल सिंह निवासी झिवरहेड़ी (यमुनानगर) ने कहा कि उसकी पत्नी पूजा ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वीरवार सुबह पूजा स्कूटी पर पिपली गई थी। बाबैन मोड़ पर रामकुंडी चौक की तरफ से आ रहे ट्रक उसकी पत्नी की स्कूटी के पीछे टक्कर मार दी। इससे वह गिर गई और ट्रक का टायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी लाडवा दाखिल कराया। सूचना मिलते ही वह सीएचसी पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें