फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय के गबन मामले में लेखाकार का पति गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय शाहाबाद में हुए लाखों रुपए के गबन मामले में पुलिस ने लेखाकार के पति राम कुमार को पिहोवा से गिरफ्तार किया है। डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि लेखाकार मंजू शर्मा ने 2014 में बीडीपीओ कार्यालय शाहाबाद से सरकारी खाते में जमा रकम को अपने निजी खाते में ट्रांसफर करने का दोषी पाया था। इस मामले में जांच के बाद 27 लाख 59 हजार 710 रुपए की हेराफेरी पकड़ी गई थी जिस पर डीसी ने लेखाकार के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि मंजू शर्मा ने गबन किए हुए पैसे से अपने पति के नाम जमीन खरीद ली थी। इसलिए मंगलवार को उसके पति रामकुमार को पिहोवा से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें