फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बंबीहा गैंग का शूटर सर फिरोज खान मुठभेड़ के बाद पिपली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। करनाल एसटीएफ ने पिपली बस अड्डे के नजदीक से बंबीहा गैंग के शूटर सर फिरोज खान को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। फिरोज खान (21) निवासी नागौर राजस्थान की टांग में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार रात नौ बजे की बताई जा रही है। फिरोज खान के तार लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे राजन (30) निवासी मेहरा कुरुक्षेत्र के हत्याकांड से जुड़े होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक करनाल एसटीएफ को फिरोज खान के पिपली बस अड्डे के पास छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची तो फिरोज टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। बस अड्डे के पीछे जंगल में टीम ने आरोपी को घेर लिया और उसकी फायरिंग का जवाब फायरिंग से दिया। फिरोज ने टीम पर चार-पांच राउंड फायरिंग की। इस दौरान एसटीएफ टीम की फायरिंग में एक गोली उसकी दाहिनी टांग में लग गई। घायल होने के बाद टीम ने उसे दबोच लिया और एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां फिरोज का उपचार चल रहा है।
एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार राजन हत्याकांड में एसटीएफ ने उसके साथ साहिल अल्वी निवासी हमीदा को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में राजन हत्याकांड में फिरोज खान का नाम सामने आया था, जिसके बाद से एसटीएफ उसके पीछे थी। मंगलवार को टीम ने मुठभेड़ में फिरोज खान को काबू कर लिया है। बता दें गत माह 30 जनवरी को यमुनानगर के गांव गुलाबगढ़ में नहर के पास लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे राजन का जला हुआ शव बरामद हुआ था। उसके सिर में दो गोलियां मारकर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन


की जा रही मामले की जांच
करनाल एसटीएफ के प्रभारी दीपेंद्र राणा ने बताया कि मुठभेड़ के बाद फिरोज खान को काबू किया गया है, जिसकी टांग में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे से दो देसी पिस्टल बरामद हुई है। राजन हत्याकांड में उसके तार जुड़े होने की बात सामने आई थी। फिलहाल एसटीएफ मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें