फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रामकुंडी में बालाजी का जागरण और विशाल भंडारा आज

विज्ञापन
लाडवा। कार्यक्रम की जानकारी देते समिति सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
लाडवा। रामकुंडी में बालाजी का जागरण और विशाल भंडारा शनिवार को होगा। श्री मेहंदीपुर सेवा मंडल की ओर से सेवाकार्य किया जाएगा। बालाजी के जागरण में ज्योत पंचमुखी हनुमान मंदिर से लाई जाएगी। पूजन प्राचीन हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जगदंबा प्रसाद की ओर से देर शाम सात बजे किया जाएगा। बालाजी का गुणगान भजन सम्राट नरेंद्र कौशिक रात्रि आठ बजे से प्रभु इच्छा तक करेंगे। आयोजन समिति के सदस्य राहुल, रामचंद्र मिस्त्री और सुमित रोहिल्ला ने कहा कि बालाजी के जागरण से पूर्व विशाल भंडारा भी दिया जाएगा। सभी क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि अधिकाधिक संख्या में 18 अप्रैल को बालाजी के जागरण में रामकुंडी पहुंचकर कीर्तन का आनंद लेकर धर्म लाभ उठाएं। इस अवसर पर राजन कक्कड़, अजय डबास, सुरेंद्र गुप्ता, अंकित गुप्ता, रामू सैनी मिस्त्री, मोहनलाल गुप्ता, मुकेश शर्मा, सतीश धवन, पंकज शर्मा और मोहित सेन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें