कुरुक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर से बरामद सिख बुजुर्ग के शव की शिनाख्त हो गई है। बग्गा सिंह (70) निवासी डेरा फतेह सिंह रोड वीरवार दोपहर दो बजे से लापता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस को दिए बयान में अंग्रेज सिंह ने बताया कि उसका भाई सुबह गुरुद्वारा साहिब पिहोवा में माथा टेकने आया था। दोपहर दो बजे तक नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। सुबह गोताखोर प्रगट सिंह के फेसबुक पोस्ट को देखकर उसे अपने भाई की मौत की सूचना मिली। उसका भाई मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर ली।