फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: झमाझम बरसे बदरा, आमजन को मिली उमस भरी गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में सुबह ही झमाझम बारिश हुई, जिससे पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश से शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव भी हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी हो रही थी। जिससे लोग बेहाल थे। सोमवार सुबह ही अचानक मौसम में बदलाव आया और झमाझम बारिश होने लगी। इसके बाद दिन में धूप भी खिली रही तो तेज हवा भी चली, जिससे मौसम सुहावना रहा। उधर, बारिश से धान की फसल में भी फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। किसान पिछले कई दिन से बारिश होने की बाट जोह रहे थे। गर्मी के चलते धान की फसल पर भी असर दिखाई देने लगा था। बारिश होने से किसानों के चेहरे पर भी कुछ रौनक दिखाई देने लगी है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक-दो दिन और माैसम में बदलाव रहेगा। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि बारिश से धान व सब्जियों की फसलों में भी फायदा होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें