बाबैन।दीवाली पर्व को लेकर वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी। विज्ञप्ति
बाबैन। जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देशानुसार त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में बढ़ रही भीड़ के चलते स्थानीय पुलिस ने चौकसी और सुरक्षा कड़ी कर दी है। थाना प्रभारी जीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से बाजार में आने वाले लोगों के अलावा महिलाओं और स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं ने स्वागत किया है। थाना प्रभारी जीत सिंह का कहना है कि त्योहार के दौरान कोई भी अनहोनी घटना न हो इसके लिए बाबैन पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है, जिससे आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है व असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इस अवसर पर बाबैन थाना प्रभारी जीत सिंह ने वाहनों की चेकिंग करने के दौरान कई वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक भी किया।