फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वॉलीबॉल के मुकाबलों में बाबैन, मंगोली जटान और शाहाबाद का दम, हॉकी-शतरंज के मैच जारी

विज्ञापन
शाहाबाद। हॉकी के मैच से पहले स्कूल प्रशासन व कोच के साथ खिलाड़ी। स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। ब्लॉक स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में वीरवार को वॉलीबॉल के बालक और बालिका वर्ग के मुकाबलों के परिणाम घोषित कर दिए गए। उधर, हॉकी और शतरंज प्रतियोगिताओं के मुकाबले देर शाम तक जारी रहे। बालिका वर्ग के अंडर-14 में डीपीएस मंगली जटान प्रथम और सावित्री बाई बाबैन द्वितीय रही। अंडर-17 में रानी लक्ष्मी बाई मंगली जटान ने पहला तथा जीएसएसएस यारा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में जीएसएसएस मंगोली जटान विजेता रही, जबकि जीएसएसएस यारा उपविजेता बना। बालक वर्ग के अंडर-14 में सावित्री बाई बाबैन ने पहला और भारत पब्लिक स्कूल बाबैन ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में माता रुक्मणी शाहाबाद प्रथम तथा रानी लक्ष्मी बाई मंगोली जटान द्वितीय रही। अंडर-19 वर्ग में पैराडाइज बाबैन ने पहला और विश्वास शाहाबाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी और शतरंज के मुकाबले भी खेले गए। इन खेलों के परिणाम देर शाम तक घोषित नहीं हो सके। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें