कुरुक्षेत्र। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता देते हुए छात्र-छात्राएं। स्वयं
कुरुक्षेत्र। जिला बाल कल्याण परिषद ने बाल भवन में जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आठवीं कक्षा की आयुषी ने हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कक्षा की रूहानी ने इंग्लिश राइटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। आयुषी ने अपने सुंदर हस्तलेखन से पहला स्थान पाया। वहीं, रूहानी ने अपनी लेखन शैली से निर्णायकों को प्रभावित किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार ने दोनों छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने मार्गदर्शक शिक्षक दिनेश कुमार को भी सराहा। शिक्षकों ने छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।