फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर की गई कांवड़ियों की सेवा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिविर में जांच करती चिकित्सक।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग द्वारा श्री दुखभंजन महादेव मंदिर में निरंतर शिव भक्तों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क चिकित्सा शिविर में आयुष विभाग के अनुभवी चिकित्सकों डाॅ. पिंकी द्वारा शिव भक्तों की आवश्यकता अनुसार उनके स्वास्थ्य की जांच, उनके पैरों में पड़े छाले, सूजन, जोड़ों के दर्द, गर्मी से आहत, मधुमेह, एनीमिया, घुटनों के दर्द व अन्य रोगों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

आयुष फार्मासिस्टों सिम्मी द्वारा निशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में 441 रोगियों का निशुल्क इलाज किया जा चुका है। अनुभवी चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति से कांवड़ियों के पैरों में छाले व घाव की अवस्था को देखते हुए मरहम पट्टी भी की जा रही है और आयुष योग सहायकों द्वारा योग के माध्यम से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में शिव भक्तों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें