फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। बीड़ मंगोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बाल विवाह की रोकथाम, इसके दुष्परिणामों और कानून संबंधी जानकारी को आमजन तक पहुंचाना रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन और ममता रानी ने कार्यक्रम में बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक अपराध है और इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर गहरा असर पड़ता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी गई और अपील की गई कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस कुप्रथा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाल विवाह न कराने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें