फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जागरूकता ही साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ कारगर हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डिजिटल माध्यम के साथ जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति साइबर ठगों के निशाने पर है। साइबर ठग धोखाधड़ी करने के लिए हर दिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जागरूक होकर ही साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बचा जा सकता है। यह बात पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने अपने कार्यालय में कही। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों से बचने के लिए जागरूकता व सतर्कता सबसे बड़ा और कारगर हथियार है। पुलिस नागरिकों को समय-समय पर अभियान चलाकर जागरूक कर रही है साथ ही पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर कार्रवाई भी हो रही है। इसके बाद भी कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन


बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स
-मोबाइल पर पहचान या अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए पैसे के मैसेज की अच्छी तरह से पड़ताल करें।
-किसी के बहकावे में आकर किसी तरह की कोई एप डाउनलोड न करें।
-अपने बैंक, डेबिट, क्रेडिट कार्ड समेत निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
-किसी अपरिचित नंबर से आए मैसेज, व्हाट्सएप मैसेज, लिंक या फोटो पर क्लिक न करें।
-नेटवर्क को 5-जी नेटवर्क में शिफ्ट करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहें।
-साइबर ठग अधिकारियों व प्रभावशाली लोगों की फोटो को सोशल मीडिया पर प्रयोग कर धोखाधडी कर रहे हैं। इससे सावधान रहें।
-व्हाट्सएप पर किसी भी अज्ञात नंबर से आई वीडियो व ऑडियो कॉल को रिसीव न करें।
-टेलीग्राम एप के माध्यम से घर बैठे पैसे कमाने के लुभावने ऑफर के लालच में न आएं।
-ऑनलाइन खरीदारी करते समय जांच करें वेबसाइट के यूआरएल में एचटीटीपीएस हो न की खाली एचटीटीपी हो।
-मोबाइल में ऑटो डाउनलोड परमिशन ऑन न रखें।
-ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च करने की बजाय कंपनी या संस्था की वेबसाइट पर ही सर्च करें।

-डाक विभाग से अधूरा पता होने का मैसेज आए तो सावधान रहें। कोई जानकारी साझा न करें और न ही मैसेज में दिए लिंक को खोलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें