फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ी पीकर खांस रहा है, मौत के आगे नाच रहा है...

Sat, 26 Mar 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
जागरूकता रैली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खंड लाडवा की सामाजिक संस्था की यूथ वीरांगनाएं समय-समय पर शहर एवं गावों में जागरूकता रैली निकालकर भ्रूण हत्या रोकने, नशों, देह व्यापार जैसी, बुराइयों को जड़ से समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए यूथ वीरांगनाओं ने गांव जैनपुर जाटान और बड़ाचपुर में जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ गांव जैनपुर जाटान में सरपंच विकास कुमार तथा गांव बड़ाचपुर में सरपंच जसप्रीत कौर के पिता हरबंश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। सुबह 10 बजे गांव जैनपुर जाटान से शुरू हुई रैली का समापन दोपहर 2 बजे गांव बड़ाचपुर में हुआ। यूथ वीरांगनाएं नीलम, गीता, लाजो, पिंकी, सविता, अनुराधा, आशु, सुमन, सपना, अनिता, चरणजीत, अंग्रेजो, शीला, दीपा, नीलम, कोमल, नीशा, प्रिती, उषा, नीलम, संतोष तथा मनु सहित अनेकों वीरांगनाओं ने गावों की गलियों में जाकर सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए गांववासियों को जागरूक किया। वीरांगनाओं ने नशों को जड़ से मिटाएंगे-नशा मुक्त समाज बनाएंगे, देह का जो करे व्यापार-एड्स मिले मुफ्त उपहार, बीड़ी पीकर खांस रहा है-मौत के आगे नाच रहा है.... सहित अन्य स्लोगनों को माईक के माध्यम से गांववासियों को सुनाते हुए जागरूक किया। जैनपुर जाटान के सरपंच विकास कुमार ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चे भी नशे के शिकार हो रहे हैं। वहीं हरबंश सिंह बड़ाचपुर ने कहा कि वैश्यावृत्ति समाज के लिए कलंक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें