फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंडर 17 महिला वर्ग के एकल मुकाबले में आविशी ने इशिका को हराया

Tue, 30 Jul 2024 06:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन वायर विंग्स बैडमिंटन अकेडमी में किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। संघ के महासचिव प्रो. पीसी तिवारी ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर 17 महिला वर्ग प्रतियोगिता के एकल मुकाबले में आविशी ने इशिका को मात दी और अंडर- 11 बालक वर्ग में विहान ने पार्थ को हराया तथा बालिका वर्ग में परी ने न्यासा को हराकर हासिल की। पुरस्कार वितरण समारोह में वित्तीय विशेषज्ञ जितेंदर पुंडीर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

वहीं अंडर 13 बालक वर्ग में एकमजीत ने परनीत को परास्त किया। सब जूनियर अंडर-13 बालिका वर्ग में परी का शानदार प्रदर्शन रहा, रोमांचक मुकाबले में परी ने वाणी को हराया तो वहीं दूसरी और अंडर 15 आयु वर्ग में देवश्री ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि जितेंदर पुंडीर ने कहा कि खेलों से विद्यार्थी मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करता है। प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए जीवन में एक खेल जरूर अपनाना चाहिए। इस मौके पर बैडमिंटन कोच रोहित, विवेक शर्मा, बलजीत सिंह, बलजीत सांगवान, बैडमिंटन संघ के प्रधान डॉ प्रह्लाद खंडूजा, कोषाध्यक्ष मनीष सूद, टेक्निकल एडवाइजर विवेक शर्मा सहित व बैडमिंटन संघ के अन्य पदाधिकारियों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें