फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइक पर घर लौट रहे ऑटो चालक पर किया हमला, अधमरा छोड़ फरार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अस्पताल में उपचाराधीन मामराज से पूछताछ करनी पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल के पास कार में आए युवकों ने एक ऑटो चालक पर हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। आरोपी उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे जख्मी हालत में एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले कुछ दिन पहले आरोपियों ने चालक के भतीजे पर तेजधार हथियारों से हमला किया था।
विज्ञापन

मामराज उर्फ मामू निवासी ज्योतिसर ने बताया कि वह अपनी बाइक पर सुबह करीब नौ बजे बिरला मंदिर से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया तभी कार से चार लोग नीचे उतरे और उस पर डंडाें से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसकी कई जगह से टांग टूट गई। शोर मचाने पर आरोप उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कार में बैठकर फरार हो गए। मामराज ने बताया कि कुछ दिन पहले भतीजे पर भी गांव में जानलेवा हमला किया गया था। हमलावरों ने उस पर तलवार व गंडासी से वार कर जख्मी कर दिया था। उसके भतीजे का पीजीआई में उपचार चल रहा है। उधर, सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची तथा मामू के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें