फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पत्थर से किया पुलिस पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र-शाहाबाद। लॉकडाउन के दौरान देवी मंदिर रोड पर चालान काट रहे पुलिस कर्मचारियों पर एक महिला द्वारा पत्थर से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआइआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सिटी चौकी इंचार्ज सुनील वत्स ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ विश्वास बाल आश्रम रोड पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान काटे रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक पर एक महिला के साथ पहुंचा जिसे पुलिस ने रोककर पूछताछ करनी शुरू कर दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई की बात सुनकर महिला ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जब महिला पुलिस कर्मचारी ने महिला को रोका तो महिला ने पत्थर उठाकर पुलिसकर्मियों को मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें