पिपली। नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्य। संवाद
पिपली। गांव वजीदपुर स्थित गोवंश चिकित्सालय एवं गोशाला की नई कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा की गई। प्रधान श्याम लाल गर्ग व जितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आजीवन सदस्यों की अहम बैठक हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कमेटी ने अशोक रोशा को वरिष्ठ उप प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है।
इसमें मुख्य संरक्षक विधायक सुभाष सुधा को बनाया गया जबकि संरक्षक नेम कुमार जैन, जितेंद्र शर्मा, सुभाष जैन व संजीव हंस बनाए गए। मार्गदर्शक जिले सिंह को बनाया गया। उपप्रधान पंकज अग्रवाल व राकेश बंसल, महासचिव ओमप्रकाश शर्मा, सहसचिव डॉ. चंद्रशेखर अत्रेय, कोषाध्यक्ष सुखपाल सिंह धीमान, प्रचार सचिव भगवान दासा झींगड़ा को बनाया गया है। वहीं भरत लाल, अंशुल बंसल, गगन गर्ग व संजय बंसल सदस्य बनाए गए। संवाद