पिहोवा। रोष मार्च निकालती आशा वर्कस।
पिहोवा। मांगों को लेकर जिले भर की आशा कर्मियों ने सड़कों पर उतर कर जमकर नारेबाजी। आशा वर्कर यूनियन ने सर्व कर्मचारी संघ के सहयोग से अपनीं मांगों को लेकर शहर में रोष पूर्वक प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ज्ञापन भेजा।
आशा कर्मियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि आशा कर्मी गर्भवती महिला व स्वास्थ्य विभाग के बीच अहम भूमिका निभातीं है, जो महिला के गर्भ धारण से लेकर बच्चे के जन्म तक उसकी पूरी सुरक्षा करने में तत्पर रहती है। वे 24 घंटे अपनी ड्यूटी पर तैनात रहती हैं। सरकार द्वारा आशा कर्मियों को उचित वेतन नहीं दिया जाता। अपनी मांगों को लेकर पिछले 43 दिनों से पूरे प्रदेश में आशा कर्मी आंदोलन कर रही हैं परंतु सरकार ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि उनकी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर भारी संख्या में आशाकर्मी तथा सर्व कर्मचारी संघ के लोग मौजूद थे। संवाद