फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आशा वर्कर अपनी मांगों पर अड़ीं, सरकार मानने को तैयार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हड़ताल पर उतरी आशा वर्कर अपनी मांगों पर पिछले 19 दिनों से अड़ी हैं, जिसके चलते उनका आंदोलन लगातार चल रहा है। इसके बावजूद सरकार मानने को तैयार नहीं है और अब आशा वर्करों ने 28 अगस्त को विधानसभा घेराव करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

शनिवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद भी आशा वर्कर हड़ताल पर रहीं। इस दौरान उन्होंने विधानसभा घेराव को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई जाती रही। इस दौरान जिला सचिवालय परिसर में धरना दिया दिन भर नारेबाजी करती रही। इस दौरान यूनियन की जिला प्रधान पिंकी ने कहा कि सरकार जानबूझकर उन्हें नजरअंदाज कर आम व गरीब जनता को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओें से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स की मांगाें को न मानकर सरकार लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है । सरकार को वर्ष 2018 से लंबित मांगों का समाधान करना चाहिए । सीटू जिला सचिव अनिल के बताया कि सरकार अब तक बातचीत करने के मूड में नही है, जिसके चलते 28 अगस्त को राज्य की सभी आशा वर्कर विधानसभा का घेराव किया जाएगा, जिसको लेकर सभी आशा वर्करों में जोरदार उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें