फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीज उत्सव में कला सृष्टि मंच के कलाकारों ने मचाया धमाल

Tue, 06 Aug 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कला सृष्टि मंच की ओर से सोमवार को तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें 45 से 75 आयु वर्ग के लोगों ने प्रस्तुतियों से रंग जमाया।
विज्ञापन

विदित हो कि कला सृष्टि मंच भारतीय परंपराओं, त्योहारों और हरियाणवी संस्कृति को कला के माध्यम से उजागर करता आया है। मंच के कार्यक्रमों में संस्था से जुड़े 45 से 75 आयु वर्ग के समृद्ध परिवारों के लोग अपनी कला की छटा बिखेरते हैं। इसके तहत तीज उत्सव कार्यक्रम का निर्देशन एवं संचालन कुरुक्षेत्र के कलाकार बृज शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर पैनोरमा के निदेशक सुरेश सोनी, जयश्री सोनी, मधु मल्होत्रा, जय भगवान सिंगला, सौरभ चौधरी, स्मिता शर्मा, सुरेन्द्र जोशी, सपना चावला, सुशील कुमार, भावना शर्मा, डाॅ. स्वरित शर्मा, डाॅ. सुचिसमिता शर्मा, अनिल कपूर, डाॅ. सत्य भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें