फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधुनिक शिक्षा-शोध का अभिन्न अंग : प्रो. अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-हैंड्स-ऑन एआई फॉर टीचर्स विषयक साप्ताहिक ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हुआ। केयू डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट संजीव अग्रवाल ने एआई को आधुनिक शिक्षा और शोध का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने शिक्षकों को बदलती शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को अद्यतन रखने पर बल दिया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के यूआईटी निदेशक एजे सिंह ने एआई के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग का आह्वान किया। विभागाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने एआई की बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डाला। एमएमटीटीसी के उपनिदेशक नीरज बातिश ने उच्च शिक्षा में एआई प्रशिक्षण की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम समन्वयक रमेश कैत ने एफडीपी की रिपोर्ट दी। इसमें जेनरेटिव एआई, डेटा माइनिंग, नैतिक एआई और नवीन एआई टूल्स पर विशेषज्ञ व्याख्यान व व्यावहारिक सत्र हुए। आशीष गिरधर ने उभरती तकनीकों के प्रभावी उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें