फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करके नकदी छीनने व बाइक को आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के लिएपैसे देने से मना करने पर मारपीट करके नकदी छीनने व बाइक को आग लगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 10 अक्तूबर को गोल्डी वासी बपदा रोड लाडवा ने थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अलमारी व कूलर बनाने का काम करता है। 10 अक्तूबर को वह अपने दोस्त ब्रिज लाल से उसकी बुलेट बाइक पर शेव करवाने के लिए गया था। वह बाइक खड़ी करके हेयर ड्रैसर के खोखे में चला गया था। कुछ देर बाद वहां पर रमन आया, जो नशे का आदी है और उसने आते ही उससे 500 रुपये उधार मांगे थे। उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और जेब से करीब 1800 रुपये व एक आधार कार्ड छीन लिया। उसने खोखे के बाहर खड़ी उसकी मोटरसाईकिल को आग लगा दी और उसको जान से मारने की धमकी देकर मौका से फरार हो गया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी रमनदीप को गिरफ्तार करके कब्जे से एक हजार रुपये नकदी व वारदात में छीना गया आधार कार्ड बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें