फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही में अरदास और शबद कीर्तन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सामाजिक संस्था फीनिक्स क्लब की वर्ष 2024 की कार्यकारिणी द्वारा अपने नए सत्र की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही, में अरदास एवं शबद कीर्तन का आयोजन कर की गई। क्लब के सभी सदस्यों ने परिवार सहित गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष माथा टेका और इस वर्ष में अपने परिवार और समस्त संसार की खुशियों की प्रार्थना की।
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रधान धीरज गुलाटी, सचिव दीपक चिब, कोषाध्यक्ष डॉ. नीरज झांब ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष भर सामाजिक कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में संस्था की नई टीम द्वारा इस वर्ष की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही में अरदास एवं शबद कीर्तन द्वारा की गई। कार्यक्रम में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजिंग कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, तेजेंद्र सिंह मक्कड़ ने संस्था से सभी सदस्यों की सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। सभी सदस्यों ने गुरु दरबार में शबद कीर्तन श्रवण किया। कार्यक्रम उपरांत लंगर प्रसाद की व्यवस्था की गई।

इस कार्यक्रम के संयोजक गुरसेवक सिंह, मलविंदर कौर, जश्न अरोड़ा, सिम्मी अरोड़ा ने बताया कि क्लब द्वारा पिछले सात वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर, पौधरोपण कार्यक्रम, बुक बैंक, जरूरतमंदों की मदद, वस्त्र वितरण जैसे अन्य अनेक प्रोजेक्ट लगातार चलाए जा रहे हैं। शहर में फीनिक्स क्लब के नाम से नेकी की दीवार, फीनिक्स चौक, फीनिक्स पिलर, फीनिक्स रोड स्थापित है। इस मौके पर विजेश ऐलावादी, अमित अरोड़ा, अरुण गुप्ता, विवेक कक्कड़, रविनंदन आहूजा, जेपी केसरी, प्रदीप बिडान, गिन्नी कक्कड़, गुरसेवक सिंह, कीर्ति खोसला, नरेश सिंगला, दिनेश अनेजा, जश्न अरोड़ा, जितेंद्र मेहता, राजेश छाबड़ा, राजेश पोपली, सपना ढींगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें