फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी सहायक प्रोफेसर को निलंबित करने के फैसले को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपी संस्थान के सहायक प्रोफेसर पर केयू ने भी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। बुधवार को केयू कार्यकारिणी परिषद की बैठक में आरोपी को निलंबित करने के फैसले को मंजूरी दी गई। वहीं पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत एकत्रित कर रही है। इसी के चलते पुलिस ने केयू से सीसीटीवी फुटेज खंगाली। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपी के कोई बयान दर्ज नहीं किए हैं।
विज्ञापन

बता दें थाना केयूके में दर्ज शिकायत में पुंडरी (कैथल) के निकटवर्ती गांव की रहने वाली 24 वर्षीय छात्रा ने बताया था कि वह केयू से पढ़ाई कर रही है। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके गाइड शिक्षक ने उसे कॉल करके एक टॉपिक पर काम करने के लिए फार्मास्युटिकल संस्थान में बुलाया था। यहां पहुंचने पर उसके गाइड ने उसे दोबारा कॉल करके अपने केबिन में बुलाया था। वह उसके केबिन में गई तो वह अकेला ही था फिर वह उससे आर्टिकल लेकर पढ़ने लगा। आरोपी ने उसे अपनी साइड वाली कुर्सी पर बैठने को कहा और उसे टॉपिक समझाने लगा। कुछ देर बाद आरोपी छेड़खानी करने लगा। वह उठकर बाहर जाने लगी तो आरोपी ने दरवाजा बंद करके उससे दोबारा छेड़खानी की। उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपी ने उसे जाति बोधक शब्द भी कहे थे।


पुलिस कर रही गहनता से जांच
डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस केयू में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इससे पहले पुलिस पीड़िता को लेकर सीन री-क्रिएट करा चुकी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें