कुरुक्षेत्र। प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग और हरेडा की ओर से वर्ष 2025-26 में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एसएलईसीए-2026) दिए जाएंगे। उपायुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे। इनमें एमएसएमई, उद्योगों, सरकारी एवं वाणिज्यिक संस्थानों, ग्रीन बिल्डिंग, ऊर्जा ऑडिटिंग, नवाचार और अनुसंधान परियोजनाएं शामिल हैं। पुरस्कार के तहत अधिकतम दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इच्छुक आवेदक 23 दिसंबर तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रति अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में भी जमा करानी होगी।