कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.वैशाली शर्मा।
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों और संस्थानों को वर्ष 2025 के सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं। पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आगामी 31 अगस्त है। यह जानकारी एडीसी डाॅ. वैशाली शर्मा ने दी है। उन्होंने कहा है कि इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। इस पुरस्कार में चयनित संस्था को 51 लाख रुपये नकद और एक प्रमाणपत्र तथा व्यक्तिगत मामले में पांच लाख रुपये नकद और एक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है।