कुरुक्षेत्र। अजराना कलां व उगाला गांव में गन्ना तकनीकी परियोजना के तहत कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा किसान वैज्ञानिक चर्चा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभागीय अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह व डॉ. सुनील सैनी मौजूद रहे। इस दौरान किसानों को गन्ने में लगने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया कि जिला उपायुक्त की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक विभागीय गन्ना स्कीम सीओ-15023 से बिजाई करने पर पांच हजार प्रति एकड़, चौड़ा खुड विधि के माध्यम से गन्ना बिजाई पर तीन हजार प्रति एकड़, सिंगल बड़ विधि से बुआई करवाने पर तीन हजार प्रति एकड़ व एमएचएटी नर्सरी करवाने पर पांच हजार रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी व इसके अतिरिक्त एनएफएसएम स्कीम के तहत गन्ने के साथ मिश्रित फसल की बिजाई करने पर 3200 प्रति एकड़ की सब्सिडी कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा 31 दिसंबर तक दी जा रही है।