कुरुक्षेत्र। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किए जाएंगे। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए राष्ट्र पुरस्कार पोर्टल पर आवेदन किए जा रहे हैं। यह पुरस्कार बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति और नवाचार के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि के लिए दिए जाते है। https://awards.gov.in के माध्यम से किए जा सकते हैं।