कुरुक्षेत्र। जिले में 164 उचित मूल्य की दुकानों (राशन डिपुओं) के लाइसेंस आवंटित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र आवेदक 10 नवंबर तक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक नरेश कुमार ने बताया कि डिपो लाइसेंस आवंटन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। आवेदन की पात्रता शर्तें और दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट haryanafood.gov.in पर उपलब्ध हैं। इस पहल से पात्र परिवारों को राशन सुविधा के साथ स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे।