कुरुक्षेत्र। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा चित्रकला विद्या में प्रतियोगिता का आयोजन 12 अगस्त को किया जा रहा है। इसमें दो आयु श्रेणी प्रथम 6 से 10 वर्ष तथा द्वितीय 11 से 16 वर्ष शामिल रहेगी। यह प्रतियोगिता 12 अगस्त 2025 को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक यवनिका गार्डन, सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित की जाएगी। जिला उपायुक्त ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई तक अपने आवेदन कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ई-मेल पर भेज सकते है। सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि उक्त श्रेणी अनुसार चित्रकला प्रतियोगिताओं में भाग लेने का कष्ट करें, ताकि आपकी प्रतिभा को एक मंच मिल सके।