फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने पदम विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सहित प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की सिफारिशों के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। सर्वोच्च नागरिक सम्मान के अंतर्गत इन पुरस्कारों की घोषणा 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी। उक्त जानकारी उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि पद्म पुरस्कारों के लिए सर्वोच्च नागरिकों के नाम 15 अगस्त तक भेजे जाने है। केवल ऑनलाइन भेजे गए नामांकनों पर विचार किया जाएगा और निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त किसी भी नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पद्म पुरस्कारों, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार माना जाता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन पुरस्कारों की घोषणा कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों और योगदान के दृष्टिगत की जाती है। ये पुरस्कार जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के आधार पर बिना किसी भेदभाव के सभी व्यक्तियों के लिए हैं। पुरस्कारों को शासित करने वाले विस्तृत कानून और नियम आधिकारिक वेबसाइट www.padmaawards.gov.in पर देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें