फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 9 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार द्वारा भारत की एकता और अखंडता में योगदान के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 9 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकता और अखंडता के कारकों को बढ़ावा देने और मजबूत और एकजुट भारत के मूल्यों को सुदृढ़ करने में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। पुरस्कार की घोषणा 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस यानी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाएगी। डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि पुरस्कार में एक पदक और एक प्रशस्ति-पत्र शामिल होगा। इस पुरस्कार के साथ कोई मौद्रिक अनुदान या नकद पुरस्कार प्रदान नहीं दिया जाता है। भारत का कोई भी नागरिक धर्म, जाति, लिंग, जन्मस्थान, आयु, व्यवसाय और किसी भी संस्था या संगठन के भेदभाव के बिना पुरस्कार के लिए पात्र होगा। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक आवेदनकर्ता गृह मंत्रालय की वेबसाइट नेशनल यूनिटी अवार्ड एमएचए.जीओवी.इन पर जाकर इस पुरस्कार से संबंधित जानकारी लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें