फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की 29 प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं से आवेदन किए आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले विभाग ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की 29 प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों से नकद पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट हरियाणा स्पोर्ट्स.जीओवी.इन से डाउनलोड कर 25 जुलाई तक जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाए जा सकते है। यह जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजना के अनुसार हर साल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाते हैं। इसी कड़ी में 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के दौरान पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। फार्म में नाम, पिता का नाम, पता, बैंक अकाउंट समेत खेल प्रतियोगिता का भी पूरा ब्यौरा भी देना होगा। साथ ही संबंधित खेल की फेडरेशन या एसोसिएशन से फार्म को वेरिफाई भी कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें