कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 17 अगस्त से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक बनाया गया है तथा पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय की शैक्षणिक ब्रांच की ओर से जारी किए गए एडमिशन शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी एमए अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, एआईएच, फिलॉसफी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, बिजनेस अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, डिफेंस एंड स्ट्रैजिक स्टडीज, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, एमएसडब्ल्यू, सोशोलॉजी, वूमैन स्टडीज के साथ-साथ एम र्फाइन आर्टस (पेंटिंग/अप्लाईड आर्ट) मास्टर ऑफ आर्ट (प्रिंटिंगब/अप्लाईड आर्ट/प्रिंटमेकिंग-ग्राफिक्स/स्कल्पचर), बीएफए (प्रिंटिंग/अप्लाईड आर्ट/स्कल्पचर), एमकॉम, एलएलबी तीन वर्षीय प्रोफेशनल, बीएएलएलबी आनर्स पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड, एलएलएम, एम फार्मेसी, एमबीए दो वर्षीय व एमबीए पांच वर्षीय, एमटीटीएम में दाखिला ले सकते हैं। इसके साथ वे एमएचएम एंड सीटी, बीएचएम एंड सीटी, पीजी डिप्लोमा इन हास्पिटिलेटी एंड इवेंट मैनेजमेंट, एमसीए दो वर्षीय एमएससी कम्प्यूटर साईंस सॉफ्टवेयर, एमलिब एंड इंफोरमेशन साईंस, बीलिब एंड इंफोरमेशन साईंस, एमए योगा, एमपीएड, बीपीएड, सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन योगा, एमए एजुकेशन, एमएड स्पेशल एजुकेशन वीआई, बीएड स्पेशल एजुकेशन वीआई एमए म्यूजिक वोकल व इंस्ट्ररूमेंटल, मास्टर ऑफ पर्फोमिंग आर्टस पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड कोर्स में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसके साथ ही विद्यार्थी एमटैक एनर्जी एंड एनवायरमेंट मैनेजमेंट, एमटेक कंप्यूटर साईंस एंड इंजीनियरिंग, माईक्रो इलेक्ट्रानिक्स एंड वीएलएसआई डिजाईन, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्टरूमेंटेंशन इंजीनियरिंग, बॉयोटैक, एमटैक कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिकस एंड कम्यूनिकेशन इंजिनियरिंग, मैकेनिकल इंजियरिंग (थर्मल इंजीनियरिंग) व डिफेंस टेक्नालाजी में ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि विद्यार्थी एमएससी बायो केमिस्ट्री, बायो टेकनालॉजी, बॉटनी, फूड, न्यूट्रिशन एंड डाईटिक्स, ह्यूमन डेवलपमेंट, पर्यावरण विज्ञान, माइक्रो बायोलॉजी, जूलॉजी, फोरेंसिक साइंस, एमएससी केमिस्ट्री, केमिस्ट्री विद स्पेशलाइजेशन इन फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, भूगोल, एप्लाइड जियोलॉजी, एमटेक एप्लाइड जियोलॉजी पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स, एमएससी टेक्नोलॉजी इन अप्लाईड जियोफिजिक्स, एमएससी गणित, फिजिक्स व सांख्यिकी कोर्सों में आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन व एमएससी मास कम्यूनिकेशन के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।
एमएड, सर्टिफिकेट कोर्स ऑफ स्पोर्ट्स डाईटिशियन, सर्टिफिकेट कोर्स इन जिम एंड एरोबिक इंस्ट्रक्टर कोर्सों में दाखिले के लिए शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। दाखिले से संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूकेडॉटएसीडॉटइन से प्राप्त कर सकते हैं।