कुरुक्षेत्र। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा आयोजित शास्त्रीय नृत्य, कथक तथा भरतनाट्यम पर आधारित 12 दिवसीय कार्यशाला एवं एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए ऑडिशन नूपुर हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि युवा कलाकार, जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष हो, इसमें भाग ले सकते हैं। इच्छुक आवेदक ई-मेल आर्टएंडकल्चरलअफेयर्सएचआरवीएटजीमेल.कॉम पर आवेदन कर सकते हैं।