कुरुक्षेत्र। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि एक जनवरी 2023 से 31 मार्च 2024 तक खेल उपलब्धियों के आधार पर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नकद इनाम व राज्य, राष्ट्रीय पदक, प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों को छात्रवृति प्रदान करते हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। पात्र खिलाड़ी जिला खेल अधिकारी कार्यालय द्रोणाचार्य स्टेडियम में 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।