कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांग छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक व टॉप क्लास छात्रवृति योजना चलाई जा रही है। इन योजनाओं के तहत दिव्यांग छात्रों को उनके शिक्षा स्तर अनुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। जिला उपायुक्त की ओर से बताया गया कि इन योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित छात्रों द्वारा भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन किया जाना है। सभी छात्रवृत्ति योजना के लिए 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते है। इसके लिए सभी पात्र दिव्यांगजन नेशनल स्काॅलरशिप पोर्टल पर स्कालरशिप.जीओवी.इन पर आवेदन करके छात्रवृति योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।