कुरुक्षेत्र। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) के लिए ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए 23 अगस्त तक आवेदन मांगे गए है। संस्थान के प्रधानाचार्य देव किशन ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में दाखिला लेने के लिए विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि सीटें पूरी होने से पहले दाखिला हो सके। संस्थान में छह व्यवसायों में सीविंग टेक्नोलॉजी, कोपा, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, ड्राफ्ट्समैन सिविल, मैकेनिकल, एसओटी में दाखिले के लिए केवल महिलाएं व छात्राएं ही आवेदन कर सकती हैं।