भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय बाल बहादुरी पुरस्कार-2021 प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र जमा 10 अक्तूबर तक जमा होंगे। डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि जिस बच्चे ने एक जुलाई 2020 से 30 सितंबर 2021 के दौरान कोई भी साहस पूर्ण और बहादुरी का कार्य किया हो, विशेषकर किसी की जान अपनी जान पर खेलकर बचाई हो तथा घटना के दिन उसकी उम्र वर्ष से 18 वर्ष के बीच हो, जिला बाल कल्याण परिषद् में आकर आवेदन कर सकता है।