फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वेतन बढ़ोतरी को लेकर लिपिकों ने नारेबाजी कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर लिपिकों ने वीरवार को लघु सचिवालय के समीप नारेबाजी कर रोष जताया। जिले के लिपिक क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर लघु सचिवालय के बाहर इकट्ठा हुए और सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक सांकेतिक धरना दिया। एसोसिएशन के राज्य महासचिव सतीश ढाका ने बताया कि प्रदेश सरकार लिपिक वर्ग को अनदेखा कर रही हैं। लिपिक वर्ग का वेतन उतना नहीं बढ़ पाया, जितना अन्य वर्गों का बढ़ा। हालांकि प्रदेश सरकार माना भी रही है कि लिपिक वर्ग की मांग जायज है। सरकार ने लिपिक वर्ग के बारे में अपनी मंशा स्पष्ट नहीं की है। इसलिए जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी सांकेतिक आंदोलन जारी रहेगा। जिला प्रधान प्रवीण कुमारी ने बताया कि जिला सचिवालय के बाहर लिपिक वर्ग के कर्मचारियों का सांकेतिक धरना लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। सांकेतिक धरने पर रोटेशन के आधार पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें