फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशीले पदार्थों के साथ तीन लोगों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने अलग-अलग मामले में तीन लोगों को नशीला पदार्थ के साथ काबू किया। लाडवा के रहने वाले जिसाहन खान से 10 ग्राम स्मैक, विकास उर्फ मांगा राम से एक किलो गांजा और राजेंद्र सिंह निवासी शाहाबाद के कब्जे से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। एएनसी प्रभारी मंदीप सिंह ने सिंह ने बताया कि लाडवा के इंद्री चौक पर गश्त करते हुए उनकी टीम को सूचना मिली कि जिसाहान खान हेरोइन, स्मैक बेचने का धंधा करता है। आज भी वह अपने घर से पैदल चलकर हिनौरी रोड अनाज मंडी के गेट के पास हेरोइन, स्मैक बेचने के लिए आएगा। सूचना पर टीम ने अनाज मंडी लाडवा के गेट के पास नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम ने पैदल आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोककर उससे पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में मामला दर्ज करके गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं आरोपी विकास उर्फ मांगा राम बस अड्डा लाडवा के पास नशेड़ियों को गांजा सप्लाई करने आएगा। गुप्त सूचना पर टीम ने आरोपी को बस अड्डा लाडवा के सामने नाकाबंदी करके काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में मामला दर्ज करके गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

शाहाबाद से चूरा पोस्त का आरोपी गिरफ्तार
शाहाबाद में लाडवा चौक के पास गश्त करते हुए सूचना मिली कि राजेंद्र सिंह निवासी रूपनगर चूरा-पोस्त बेचने का धंधा करता है। आरोपी रूपनगर गुमटी रोड पर बने टी-प्वाइंट पर चूरा पोस्त बेचने आएगा। पुलिस ने टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी करके जांच शुरु कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस को एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उस व्यक्ति को काबू करके उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में मामला दर्ज करके गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें