फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में अंटेहड़ी की टीम प्रथम

विज्ञापन
पिपली।  खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी।   व
विज्ञापन
पिपली। बिहोली गांव में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर लाडवा के पूर्व विधायक डाॅ. पवन सैनी ने शिरकत की। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में पिपली खंड की तरफ से कबड्डी के विभिन्न मुकाबले खेले गए। इस प्रतियोगिता में गांव अंटेहड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ईशरगढ़ की टीम ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने विजेता टीम को 2100 रुपये और दूसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 1100 देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। सैनी ने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है, और जब हमारे बच्चों की बात आती है, तो हम समझौता नहीं करते हैं। बच्चों का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ पालन-पोषण सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है कि उन्हें खेलों में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों में देश में नंबर वन प्रदेश बन चुका है। सबसे अधिक मेडल आज हरियाणा के बच्चे लेकर आ रहे हैं सरकार ने भी दिल खोलकर बच्चों को प्रोत्साहन राशि देने का काम किया है। इसके साथ-साथ सरकार खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए भी व्यापक योजनाएं स्थापित की हैं। इस अवसर पर बीडीपीओ बलराम गुप्ता, हरमेश सैनी, गुरुदत्त शर्मा, विनोद शर्मा, सरपंच सुनील कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें