फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: करोड़ाें की धोखाधड़ी में शामिल एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खादी और ग्राम उद्योग आयोग की चेयरमैनी और आरओ वाटर सिस्टम का टेंडर दिलाने के नाम पर 1.51 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित उर्फ रोशन लाल हाल निवासी प्रेम नगर करनाल के कब्जे से 75 हजार रुपये बरामद हुए। इस मामले में पुलिस रोहित समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में हरबीर सिंह निवासी रतनगढ़ ने बताया था कि उसका करनाल निवासी रोशन शर्मा के घर आना-जाना था। रोशन ने आश्वासन दिया कि वह उसे हरियाणा सरकार में खादी और ग्राम उद्योग आयोग का चेयरमैन बनवाने के साथ हरियाणा सरकार में आरओ वाटर सिस्टम का टेंडर दिलवा देंगे। तब रोशन ने शाहाबाद में उसकी मुलाकात बारूराम, चैन सिंह गौतम, मीना देवी व उमेश कुमार से कराई थी। गौतम ने खुद को हरियाणा सरकार का प्रधान सचिव बताया था। आरोपियों ने चेयरमैनी के लिए दो करोड़ तथा टेंडर दिलवाने के लिए 75 लाख रुपये एडवांस मांगे थे। विश्वास करके उसने अलग-अलग तारीख में आरोपियों को 1.51 करोड़ रुपये आरोपियों को दिए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने करते हुए तीन नवंबर को आरोपी उमेश कुमार उर्फ लारी निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी पिंजौर को गिरफ्तार किया था। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई लाल बत्ती लगी आई-20 कार बरामद कर आरोपी को कारागार भेज दिया था। 31 दिसंबर को पुलिस ने दूसरे आरोपी चैन सिंह गौतम को गिरफ्तार कर दो लाख रुपये बरामद कर जेल भेज दिया था। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीसरे आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर 75 हजार रुपये बरामद किए। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें